फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife of murderer beaten up

आलू खुदवाने पहुंची हत्यारोपियों की पत्नियों को पीटकर खदेड़ा

Fri, 16 Mar 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 16 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Wife of murderer beaten up

करीब दो महीने पहले एक युवक की हत्या के मामले में नामजदों की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार की महिलाएं शुक्रवार को रिश्तेदारों के साथ अपने खेत में आलू खुदवाने पहुंची तो मृतक पक्ष के लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले घरों में तोड़फोड़ की फिर उन्हें मारपीट कर खेत से खदेड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी घरों पर नहीं मिले। महिलाओं में हत्यारोपियों की पत्नियों को कोतवाली आकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मीहलालनगला का है। गांव के रूपराम के बेटे श्रीकृष्ण की करीब दो महीना पहले मामूली कहासुनी के विवाद में हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई होतन ने संतोष, गजेंद्र, नन्हू और प्रताप को नामजद कराया था। पुलिस ने नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसके बाद नामजदों के परिवार की महिलाएं गांव छोड़कर रिश्तेदारी में चली गईं थी। शुक्रवार को हत्यारोपियों की पत्नियां अगरवती, गुड्डी और बेगमवती अपनी वृद्ध सास रामश्री के साथ गांव पहुंचीं। उनके साथ रिश्तेदार भी थे। वे खेत में आलू की खुदाई को पहुंचीं तो मृतक पक्ष के लोगों को भनक लग गई। आरोप है कि मृतक पक्ष के लोगों ने पहले तो उनके घरों में तोड़फोड़ की फिर खेत से उन्हें मारपीट कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मारपीट में बेगमवती और गुड्डी के चोट आई है। बाद में उन्होंने कोतवाली आकर शरण ली। वृद्धा रामश्री ने कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस मीहलालनगला भी पहुंची लेकिन मारपीट करने वाले मृतक पक्ष के लोग घरों पर नहीं मिले। इधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किसी के घर में तोड़फोड़ नहीं हुई है। मृतक पक्ष के लोगों ने आलू खोदने से महिलाओं को रोका जरूर था। इधर, मृतक पक्ष के लोगों में अनेकपाल ने बताया कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई बल्कि हत्यारोपियों के परिवार की महिलाओं ने रिश्तेदारों को लाकर हंगामा किया। पुलिस आरोपों-प्रत्यारोपों की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed