फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Thu, 22 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव भमोरी के जंगल में गुरुवार दोपहर गमछे के सहारे युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। शव सड़-गल चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है। आशंका हत्या कर शव लटकाए जाने की भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव भमोरी में राम सिंह के खेत के पास पाकड़ का काफी घना पेड़ है। गुरुवार को किसान खेतों में काम कर रहे थे। कुछ किसान पेड़ की छांव में आएं। यहां बदबू आ रही थी। शक होने पर ग्रामीणों ने इधर-उधर देखा तो पाकड़ के पेड़ पर शव लटक रहा था। इस बारे में ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने शव को नीचे उतारा। तलाशी लेने पर उसकी जेब में बाइक की चाबी, माचिस और बंडल मिला। ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। वह गुलाबी शर्ट और काली पैंट पहले है। शव सड़-गल चुका था। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed