{"_id":"594bf06c4f1c1ba2248b45f5","slug":"141498148972-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। थाना जरीफनगर के गांव मोहम्मदपुर कूढ़ई में बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
जरीफनगर थाने के गांव मोहम्मदपुर कूढ़ई निवासी माजिद का 14 साल का बेटा सलमान गुरुवार सुबह बकरी चराने गांव के बाहर तालाब किनारे गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा को परिवार के लोगों ने सलमान की तलाश की। देखा तो उसका शव तालाब में उतरा रहा था। बकरी कराने के दौरान सलमान तलाब में नहाने चला गया था। गहराई में जाने की वजह से वह डूब गया। आस-पास कोई नहीं था। ऐसे में उसे बचाया भी नहीं जा सका।
----------
संदिग्ध हालात में युवक की मौत बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में गुरुवार शाम गांव के संजीव (30) पुत्र ओमकार की गुरुवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे गांव में ही एक झोलाछाप के पास ले गए। झोलाछाप ने संजीव को बरेली ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन संजीव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।