{"_id":"5c2cb6c5bdec2256b110a1c1","slug":"131546434245-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक पर रिपोर्ट, पुलिस ने रात में कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक पर रिपोर्ट, पुलिस ने रात में कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक पर रिपोर्ट, पुलिस ने रात में कराया पोस्टमार्टम
बदायूं। लालपुल इलाके में बाइक सवार युवकों को रौंदने वाले ट्रक चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। रात करीब दो बजे परिवार वालों के मुताबिक डीएम के आदेश पर दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए। उसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया।
यह हादसा मंगलवार रात करीब दस बजे लालपुल मुक्तिधाम के सामने हुआ था। 24 वर्षीय मुन्ना और 26 वर्षीय शमीम बाइक लेकर लालपुल बड़ी ज्यारत से अपने घर नाहर खां सराय लौट रहे थे। तभी शहर आ रहे गैस सिलिंडर भरे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों शव ट्रक के पहियों से दबे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने ट्रक को धक्का देकर दोनों शव निकाले थे। ट्रक चालक की लापरवाही पर भीड़ में गुस्सा देखने को मिला। पुलिस ने उसी समय ट्रक कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों युवकों के परिवार वाले रात में ही डीएम आवास पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिस पर डीएम ने आदेश कर दिया। रात करीब दो बजे पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। कोतवाली पुलिस ने मृतकों के परिजनों की ओर से ट्रक नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंसेट--
पैसे उगाही कराने वाला ठेकेदार फरार
परिवार वालों की माने तो दोनों युवक मुन्ना और शमीम लालपुल ज्यारत पर वाहनों से पार्किंग वसूली करने वाले ठेकेदार के साथ काम करते थे। जिस बाइक से दोनों युवक शहर को लौट रहे थे। वह बाइक भी ठेकेदार की थी। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार बताया जा रहा है।