{"_id":"5b0f07e84f1c1ba36e8b56fb","slug":"131527711720-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने ओटीपी नंबर पूछकर दंपति के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों ने ओटीपी नंबर पूछकर दंपति के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
Updated Thu, 31 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दंपति के खाते से एक लाख रुपये उड़ाए
अलापुर। जालसाजों ने एक दंपति के खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
पंजाब नेशनल बैंक की सखानू में शमारा खातून व उसके पति का संयुक्त खाता है। शमारा खातून के पति मुजम्मिल हसन दुबई में रहकर फोरमैन का काम करते है। वहां से वह अपने खाते में रुपये डाल देते हैं। कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से शामरा के मोबाइल पर फोन आया। फोन रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसके पूछने पर ने शमारा के पास मैसेज आया ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद पेटीएम के जरिए 29 मई को करीब एक लाख रुपये शामरा के खाते से निकाल लिए गए। इसके बाद उस व्यक्ति का शमारा खातून को मोबाइल पर दोबारा फोन आया और मोबाइल पर पहुंचा मैसेज डिलीट करने को कहा। मगर जब शामरा ने मैसेज देखा तो 26, 27, 28, 29 मई को उनके खाते से रुपये निकाले गए थे। इसके बाद शामरा ने बैंक जाकर मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद घटना की तहरीर अलापुर थाने में दे दी गई। ब्यूरो