{"_id":"5a60c34d4f1c1b62268b50f8","slug":"131516290893-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट कंट्रोल डिवाइस से चला रहे थे बिजली मीटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमोट कंट्रोल डिवाइस से चला रहे थे बिजली मीटर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डिवाइस से चल रहा मीटर।
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार चाहे लाख जतन करे, धंधेबाज उसकी तकनीकी काट की जुगाड़ खोज ही लेते हैं। शहर के मोहल्ला नेकपुर में भी ऐसा ही हुआ। यहां एक घर में बिजली विभाग की टीम को मीटर रिमोट कंट्रोल डिवाइस से चलता मिला। टीम ने मीटर जब्त करके संबंधित कनेक्शन धारक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
जेई पवन कुमार सिंह ने टीम के साथ नेकपुर मोहल्ले में बिजली मीटर चेक किए। उन्होंने अनिकेश के घर मीटर चेक किया तो उसमें पीछे के हिस्से में होल मिला। पता लगा कि इसमें कोई डिवाइस लगी है। वीडियोग्राफी कराकर मीटर को खोला तो उसमें रिमोट डिवाइस लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। यानि कि रिमोट से चलने वाली सेंसर डिवाइस ने सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) का काम रोक रखा था। यह डिवाइस मीटर को बाईपास कर रही थी। यानि कि जब उपभोक्ता का मन होता था तो वह रिमोट से मीटर की रीडिंग पूरी तरह रोक देता था और जब चाहता तो उसे बिना खोले रीडिंग जारी रख सकता था। टीम ने मीटर को सीज कर दिया। जेई ने एक्सईएन छैलबिहारी को रिपोर्ट दी। उनके निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में अनिकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।