फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कपड़ों की दुकान में ग्राहक के 20 हजार रुपये गायब

कपड़ों की दुकान में ग्राहक के 20 हजार रुपये गायब

Tue, 21 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कपड़ों की दुकान में ग्राहक के 20 हजार रुपये गायब
चोरी - फोटो : डेमो
उझानी (बदायूं)। नया बाजार में गारमेंट की दुकान से युवक के 20 हजार रुपये गायब हो गए। वह अपनी शादी के लिए कपड़े खरीदने दुकान पर पहुंचा था। रुपये नहीं मिलने पर युवक ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो रुपये दुकान के फर्श पर नजर आए लेकिन उन्हें किसने उठाया, यह फुटेज में नहीं था।
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर निवासी राजेंद्र का बेटा लोकमन(18) नया बाजार में रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान पर पहुंचा। उसने कोट-पैंट के अलावा कई और कपड़े देखे। कपड़े देखते समय ही उसकी जेब से 20 हजार रुपये गिर गए। कपड़े पैक कराने के बाद उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। दुकान मालिक ने इसकी भनक लगते ही सेल्समैनों से जानकारी की लेकिन किसी ने भी रुपयों के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। रुपयों का सुराग नहीं लगने पर लोकमन ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पहले लोकमन से जानकारी की फिर दुकान के अंदर मौजूद सेल्समैनों से बात की। दुकान मालिक को बुलाकर पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। बकौल लोकमन- कैमरे में रुपये दुकान के फर्श पर पड़े दिख रहे हैं लेकिन इसके बाद रुपये कहां गायब हो गए, यह फुटेज में नहीं है। लोकमन की तीन दिन बाद ही शादी है। रुपये नहीं मिलने पर वह मायूस होकर घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed