{"_id":"59d464864f1c1bd8538b5a60","slug":"131507091590-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन अभी भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन अभी भी फरार
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। थाना पुलिस ने शिक्षक चंचल मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
यहां बता दें कि चार दिन पहले शिक्षक चंचल मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा की उन्हीं के पड़ोसी ईश्वर चंद्र विद्यासागर और उसके बेटों ने घर में खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से दहशत फैल गई थी।
चंचल हत्याकांड में ईश्वर चंद्र के अलावा उसके पांच बेटों को नामजद किया गया था। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही आरोपी विशाल और विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ ने कहा कि फरार मुकेश के पिता ईश्वर चंद्र, भाइयों हृदयेश और राकेश को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को हर संभावित स्थान पर दबिश दी है।