{"_id":"5999a1844f1c1b0f338b484a","slug":"131503240580-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशों ने दो व्यापारियों से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बदमाशों ने दो व्यापारियों से ढाई लाख लूटे
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी(बदायूं)। हथियारों से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े बिजनौर-बदायूं हाईवे स्थित गांव खैरी के पास दो व्यापारियों से करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाश भागने में सफल रहे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
संभल जिले के चंदौसी कस्बे के मोहल्ला मोतीनगर निवासी कमल वार्ष्णेेय अंौर दीपक वार्ष्णेय अपनी बाइक से रविवार दोपहर बिल्सी कस्बे में किसी व्यापारी से शादी के लिए कुछ रुपये लेने के लिए आए थे। वह करीब तीन बजे अपनी बाइक से बिजनौर-बदायूं हाइवे होते हुए चंदौसी लौट रहे थे। बिल्सी कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर निकले होंगे कि उनके पीछे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने कमल के हाथ बैग छीन लिया। जिसमें करीब ढाई लाख रुपये। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बिल्सी की ओर वापस आए। जब तक पीड़ित दीपक ने 100 डायल पर इसकी सूचना देते कि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। खबर मिलते ही सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप सिंह, एसओ संजय कुमार सिंह, एसएसआई सीपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।