फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फर्जी दस्तावेजों पर बैंक ने कर दिया 50 लाख का लोन

फर्जी दस्तावेजों पर बैंक ने कर दिया 50 लाख का लोन

Sun, 09 Jul 2017 08:19 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों पर बैंक ने कर दिया 50 लाख का लोन
बदायूं। एसबीआई के अधिकारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एसबीआई की म्याऊं में चल रही लभारी शाखा से मुर्दों के नाम लोन देने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि उससे पहले ही फर्जी दस्तावेजों के जरिये 50 लाख का लोन कराने वाले15 लोगों के नाम उजागर हो गये हैं। खुलासा होने के बाद भी बैंक की ओर से फर्जी दस्तावेजों पर लोन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। एसबीआई शाखा प्रबंधक का कहना है कि वे इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसबीआई के लभारी गांव की शाखा म्याऊं में चल रही है। पिछले दिनों खुलासा हुआ था कि यहां मुर्दो के नाम पर लाखों रुपये का लोन कर दिया गया। इसके बाद शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा ने अलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अभी सुर्खियों में है। इसी दौरान एक मामला सामने आया है कि 15 लोगों के नाम इसी बैंक से 50 लाख रुपये का लोन कर दिया गया। इसका खुलासा होने के बाद बैंक में हड़कंप मचा है। गौर करने वाली बात यह है कि बैंक की ओर से अब तक फर्जी कागजातों पर लोन कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। बैंक अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक शाखा प्रबंधक ले चुके वीआरएस
एसबीआई की इसी ब्रांच के मैनेजर रहे दिनेश कुमार गुप्ता ने भी लोन फर्जीवाड़े के चक्कर में लगभग एक साल पहले वीआरएस ले लिया था। दिनेश का आरोप था कि बैंक अधिकारी दबाव बनाते थे कि एनपीए में पड़े खातों की अवधि बढ़ाकर उनसे रिकवरी की जाए। वह जानते थे कि एनपीए में पड़े कई खाते ऐसे थे जिनमें फर्जीवाड़ा हुआ है। इसी फर्जीवाड़ से परेशान होकर दिनेश ने लगभग एक साल पहले वीआरएस ले लिया था। अब बैंक के इस बड़े फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बैंक अधिकारी भी चिंता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह लोगों के नाम सामने आए हैं। लोन बांटे जाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी की आरसी काट दी गई है। जल्द ही इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
एसपी शर्मा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed