फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

Sun, 09 Jul 2017 07:59 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल
उझानी (बदायूं)। तेज रफ्तार वाहनों ने राहगीर महिला समेत बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा कोतवाली क्षेत्र में जजपुरा मंदिर के पास हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी राधेश्याम गंगा स्नान के लिए पत्नी सुशीला के साथ बाइक से निकले थे। पीछे से बाइक को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। राधेश्याम और उनकी पत्नी काफी दूर तक घिसटती चली गईं। सुशीला के सिर में गंभीर चोट लगीं। जबकि राधेश्याम लहूलुहान हो गये। राहगीर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा मानकपुर निवासी इसरार के पत्नी मौजदा दवा लेने के लिए घर से चलीं। बाईपास पर उसे कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर से मौजदा घायल हो गईं। खबर मिलते ही घायल महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि मौजदा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक सवार दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed