{"_id":"595509214f1c1bb3328b4dfa","slug":"131498745121-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 पर तैनात ढाई सौ सिपाही इधर से उधर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 पर तैनात ढाई सौ सिपाही इधर से उधर
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लंबे समय से यूपी-100 पर तैनात सिपाहियों पर एसपी सिटी ने शिकंजा कसते हुए उनका तबादला जिले के अन्य थानों में कर दिया है। एसपी सिटी की इस बड़ी कार्रवाई से सिपाहियों मे हड़कंप मच गया है। सिपाही मनचाही पोस्टिंग कराने के लिए सत्ताधारी नेताओं की गणेश परिक्रमा में जुट गए हैं।
एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि वर्षों से एक ही थाने पर तैनात सिपाही अपने ही थाना क्षेत्र के इलाकों में यूपी-100 पर ड्यूटी कर रहे थे। इन सिपाहियों से थानेदार भी परेशान थे। लंबे समय से एक ही थाने में तैनाती के कारण सिपाहियों को हर गली, घर की जानकारी होती थी ऐसे में मुखबिर भी थानों में सूचना न देकर सट्टे, जुए की जानकारी सीधे यूपी-100 पर कर इसका लाभ उठाते थे। सिपाहियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसपी सिटी ने यूपी-100 पर चलने वाले करीब 250 सिपाहियों का जिले के अन्य थाने में तबादला कर दिया। इस बड़े फेरबदल के बाद सिपाहियों की बीच हड़कंप मचा हुआ है। फेरबदल के दायरे में आए अधिकतर सिपाहियों ने सत्ताधरी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। फिलहाल उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
--
जुए, सट्टे और खनन के मामलों में यूपी-100 नहीं करेगी कार्रवाई यूपी-100 पर वसूली के आरोप लगने के बाद एसपी सिटी कमल किशोर ने जिले की सभी पीआरवी वैन पर चलने वाले सिपाहियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जुआ, सट्टा और खनन के मामलों में वे दखल नहीं दें। जुए और सट्टे की शिकायत पर संबंधित थानेदार और खनन की सूचना पर खनन अधिकारी को जानकारी दी जाए। लोगों की शिकायत थी कि जुए, सट्टे और खनन करने वालों से यूपी-100 वसूली करती है।
विज्ञापन
--
वर्जन
यूपी-100 पर तैनात सिपाहियों की मनमानी के चलते उनके तबादले जिले के अन्य थानों में कर दिए गए है। इस बदलाव के बाद कई सुधार होंगे। जुए, सट्टे और खनन के मामलों पर भी यूपी-100 कारवाई नहीं कर सकेंगी।
-कमल किशोर, एसपी सिटी बदायूं।