{"_id":"5c34f046bdec222be4547647","slug":"121546973254-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली डॉक्टर का क्लीनिक सील, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाली डॉक्टर का क्लीनिक सील, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ (बदायूं)। एसीएमओ डॉ. आरके शर्मा ने मंगलवार को डीएम के आदेश पर एक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। कई मरीज बैठे मिले और क्लीनिक में दवाइयों का भंडारण मिला। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार दोपहर एसीएमओ डॉ. आरके शर्मा अपनी टीम और पुलिस के साथ कस्बा पहुंचे। उन्होंने नगर में क्लीनिक चला रहे बंगाली डॉक्टर के छापा मारा। बंगाली डॉक्टर से कागज और रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। क्लीनिक में पांच-छह मरीज भी बैठे मिले। क्लीनिक में दवाएं भी भरी मिलीं। उसके भी कोई कागजात नहीं दिखाए गए। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। एसीएमओ डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि यह छापामारी डीएम के आदेश पर की गई है। डीएम के आदेश पर उन्होंने बंगाली डॉक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, बंगाली डॉक्टर ने इसे साजिश बताया है। उसका कहना है नगर में और भी झोलाछाप बैठे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।