फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस रिकार्ड से हटेंगे 109 हिस्ट्रीशीटरों के नाम

पुलिस रिकार्ड से हटेंगे 109 हिस्ट्रीशीटरों के नाम

Tue, 06 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस रिकार्ड से हटेंगे 109 हिस्ट्रीशीटरों के नाम
बदायूं। 109 हिस्ट्रीशीटरों के नाम अब पुलिस रिकार्ड से हटाए जाएंगे। इस संबंध में एसएसपी के आदेश पर पूरी जांच पड़ताल हुई थी, जिसमें मृत्यु प्रमाण के आधार पर 109 हिस्ट्रीशीटर मृत पाए गए। इससे सभी के नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले समय एसएसपी अशोक कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दुराचारी और हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान स्थिति का पता करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने एक अभियान के तहत पूरी जांच पड़ताल की थी। इस दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छह, बिनावर में तीन, कुंवरगांव में एक, उझानी में चार, कादरचौक में एक, मूसाझाग में नौ, दातागंज में 13, अलापुर में 18, उसावां में दो, बिसौली में 12, फैजगंज बेहटा में पांच, वजीरगंज में छह, मुजरिया में दो, जरीफनगर में दो, बिल्सी में 13, उघैती में छह और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में छह हिस्ट्रीशीटर मृत पाए गए। पूरे जिले में कुल 109 हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है। इनमें चार हिस्ट्रीशीटर ऐसे पाए गए जिनकी मृत्यु करीब 10 वर्ष पहले हो चुकी है। जबकि 28 हिस्ट्रीशीटर ऐसे पाए गए जिनकी मौत पांच साल पहले हुई। पांच साल से अब तक 77 हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है। परंतु अब तक उनकी मृत्यु के संबंध में साक्ष्य नहीं मिल सके थे। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच पड़ताल में मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा उन्हें मृत माना गया है।
विज्ञापन


जो हिस्ट्रीशीटरों के नाम अभिलेख से हटाए जाएंगे, उनमें कोई दिल्ली तो मुंबई रह रहा था। इससे हिस्ट्रीशीटरों की मृत्यु के संबंध में कोई सुबूत नहीं मिल सका। अभियान के तहत पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल की। उनके परिवार वालों के मोबाइल नंबर जुटाए। उनसे बात हुई, तब कहीं पता चला कि सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed