फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prisoners protests in lockup

न्यायालय लॉकअप में बंदियों का हंगामा

Wed, 28 Mar 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 28 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Prisoners protests in lockup
न्यायालय परिसर स्थित लॉकअप में बुधवार दोपहर बंदियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही पेशी पर जाने से इंकार कर दिया। बंदियों के बिगड़ने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने हवालात पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बंदियों ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कारागार से करीब 40-45 बंदियों को पेशी पर लाया गया था। अदालत में पेश करने से पहले सभी बंदियों को न्यायालय परिसर में स्थित लॉकअप में बंद किया गया। लॉकअप इंचार्ज एसआई राजपाल सिंह और हेडमोहर्रिर नरेश पाल एक-एक, दो-दो बंदियों को अदालत में पेश कर रहे थे। उसी समय कुछ बंदियों के परिवार वाले मिलने आ गए। उन्होंने अपने बंदियों को बीड़ी, पुड़िया, तंबाकू आदि दे दी, जिससे बाकी बंदी बिगड़ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लॉकअप सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों पर उगाही कर बंदियों को सुख सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लॉकअप सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कोर्ट में पेश होने से भी इंकार कर दिया। इससे लॉकअप स्टाफ के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में लॉकअप इंचार्ज ने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। कुछ देर बाद सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और आरआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में बंदियों ने बताया कि लॉकअप की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मी पैसे लेकर हर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सीओ सिटी ने समस्या सुनते हुए उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं बंदियों का गुस्सा शांत हुआ। पेशी पर आए पांच बंदियों ने शिकायती पत्र दिया है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यायालय लॉकअप में बंदियों द्वारा हंगामा करने की सूचना आई थी। सीओ सिटी को भेजा गया था। पूरी जानकारी की गई है। इस मामले की जांच सीओ सिटी को ही सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed