फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सालों से जमा नहीं किया टैक्स, सड़क पर चला रहे वाहन

सालों से जमा नहीं किया टैक्स, सड़क पर चला रहे वाहन

Fri, 21 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
सालों से जमा नहीं किया टैक्स, सड़क पर चला रहे वाहन
बदायूं। बिना टैक्स और नवीनीकरण कराए कई वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से शहर में चलाए गए अभियान के दौरान इसका खुलासा हुआ। एक कार ऐसी पकड़ी गई, जिसके रजिस्ट्रेशन की अवधि पांच साल पहले खत्म हो चुकी थी लेकिन उसके स्वामी ने नवीनीकरण कराने और टैक्स जमा कराने की जरूरत नहीं समझी। एआरटीओ ने कार को सीज कर जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान करीब 20 वाहन सीज किए गए। एआरटीओ ने इन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन अमिताभ राय ने बिसौली, सिविल लाइंस, इंद्रा चौक, आंवला मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम ने मानकों के अनुरूप न होने पर पांच वैन को सीज किया। बिना लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, ओवरलोडेड करीब 20 वाहन सीज किए। डग्गामार ऑटो और मैजिक भी टीम की रडार पर रहे। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर उनसे करीब दो लाख का जुर्माना वसूला गया है। एक मारुति वैन नवादा में पकड़ी गई। कार के कागज नहीं मिले और न ही पांच साल से उसका टैक्स जमा किया गया था। मौके पर ही कार को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। कार बरेली से चंदौसी जा रही थी।
विज्ञापन

---
कोट
दो दिन से नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रहीं हैं। करीब 20 छोटे-बड़े वाहनों को सीज कर उनसे लगभग दो लाख का जुर्माना वसूला गया है। इसी तरह वाहनों की चेकिंग जिले में सुबह शाम चलती रहेगी। -अमिताभ राय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed