फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में कहासुनी पर कासगंज के युवक को धकेला

बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में कहासुनी पर कासगंज के युवक को धकेला

Sun, 28 Apr 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में कहासुनी पर कासगंज के युवक को धकेला
उझानी (बदायूं)। ससुराल से पत्नी को विदा कराकर ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बरेली से ही ट्रेन में सवार आरोपी युवक ने उसे धकेल दिया। वह ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से तो बच गया लेकिन ट्रैक पर पत्थरों से टकराकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक की पत्नी ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक ली। उसी ने घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन में युवक को धकेले जाने की घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन-सवा तीन बजे की है। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चेलारी निवासी सर्वेंद्र (26) पुत्र लालसिंह की ससुराल बरेली जिले में फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव सिसइया में है। वह पत्नी कोमल की विदा कराने के लिए एक दिन पहले ससुराल गया था। विदा कराकर लौटते में सर्वेंद्र और उसकी पत्नी कोमल बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। इसी ट्रेन में बरेली से ही ससुराल पक्ष से परिचित युवक सवार था। वितरोई स्टेशन से करीब चार किलोमीटर पहले सर्वेंद्र की मामूली बात पर परिचित युवक से कहासुनी हो गई। कोमल तो सीट पर ही बैठी रही लेकिन कहासुनी करते हुए दोनों युवक ट्रेन के दरवाजे तक पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दौरान परिचित युवक ने सर्वेंद्र को ट्रेन से धकेल दिया। सर्वेंद्र सिर के बल नीचे गिर पड़ा लेकिन ट्रेन के पहिये की चपेट में आने से बच गया। सवारियों में ही एक व्यक्ति ने यह देखकर शोर मचाया तो कोमल भी दरवाजे के पास पहुंची। यात्रियों के कहने पर उसने चेनपुलिंग कर दी। उसने मौके पर पहुंचकर घायल पति को संभाला और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। सूचना के बाद जीआरपी चौकी इंचार्ज परीक्षित शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी करने आरपीएफ के इंसपेक्टर को अवगत कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सर्वेंद्र आरोपी युवक को अच्छी तरह जानता है। घायल सर्वेंद्र की पत्नी कोमल ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बदायूं आरपीएफ थाने में तहरीर भी दे दी है। उधर, चेन पुलिंग के बाद आरोपी युवक भी ट्रेन से कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed