{"_id":"5cb0d913bdec2214593aa428","slug":"11555093779-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजीपी कॉलेज के तीन छात्र भिड़े, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज (एमजीपी) के इंटर के तीन छात्रों के बीच मामूली बात पर कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। कॉलेज में छुट्टी के बाद हुई मारपीट की घटना में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। कॉलेज में इंटर के छात्र कुलदीप की कक्षा के दो छात्रों से मामूली बात पर एक दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी दोनों छात्रों ने कॉलेज में छुट्टी के बाद घर लौटते समय कुलदीप को गली में घेर लिया। दोनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से कुलदीप का सिर लहूलुहान हो गया। बाद में हमलावर दोनों छात्र मौका पाकर खिसक गए। सूचना के बाद घायल छात्र को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने आरोपी दोनों छात्रों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका उपचार भी किया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मारपीट की घटना को लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने बताया कि वह चुनावी ड्यूटी से जुडे़ कार्य की वजह से जिला मुख्यालय पर थे लेकिन झगड़ा कॉलेज से बाहर हुआ है। फिर भी पूरे मामले में वह हकीकत का पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।