{"_id":"5bbbc6f3867a55286030d6f8","slug":"11539032819-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के पोल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन के पोल से गिरकर युवक की मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। हाईटेंशन लाइन के पोल पर तार जोड़ रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराह सांवल निवासी रमेश (34) पुत्र हाकिम सिंह सोमवार सुबह करीब नौ बजे तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा। ग्रामीणों के मुताबिक रमेश के पोल पर चढ़ने के समय लाइन में बिजली सप्लाई बंद थी, मगर तार जोड़ने के दौरान अचानक सप्लाई चालू हो गई। इससे रमेश को तेज करंट लगा और वह झटके से नीचे जा गिरा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए। परिवार वाले घायल रमेश को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। रमेश के पिता हाकिम सिंह बिजली विभाग के जेई नेमकुमार वाजपेई और लाईन मैन पदम सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों के मुताबिक रमेश बिजली का काम करता था। उसे लाइनमैन ने पोल पर चढ़ाया था। उस वक्त सप्लाई बंद थी। वह पोल से उतरता इससे पहले सप्लाई चालू कर दी गई।
पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम मन्नुनगर निवासी शिवचरन (35) पुत्र भजनलाल संविदा पर लाइनमैन था। 23 सितंबर को उपकेंद्र के नजदीक एक पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय वह नीचे गिरकर घायल हो गया था। उसे चंदौसी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां से अलीगढ़ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अचानक टूटा तार, राहगीर को लगा करंट का झटका
बदायूं। शहर के शहबाजपुर तिराहे पर सोमवार शाम अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस वक्त उधर से एक राहगीर गुजर रहा था। गनीमत रही कि तार तेजी के साथ उसे छूता हुआ अलग जा गिरा। इससे राहगीर युवक को करंट का झटका लगा। सड़क पर तार टूटा पड़ा होने से दोनों तरफ के वाहन रुक गए। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने सप्लाई बंद करने के बाद तार ठीक करना शुरू किया। मगर देर शाम तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी।