{"_id":"5b7b015742c792465e1e88f2","slug":"11534787927-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर-बिल्सी के तीन सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लामनगर-बिल्सी के तीन सिपाही सस्पेंड
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर-बिल्सी के तीन सिपाही सस्पेंड
रिश्वतखोरी, व्यक्ति को पकड़कर मारपीट करने पर नपे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। इस्लामनगर थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी अशोक कुमार ने मुंशी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं बिल्सी थाने में तैनात दो सिपाही एक व्यक्ति को थाने लाकर मारपीट करने के मामले में नप गए हैं। एसएसपी ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।
18 अगस्त को बिल्सी थाने में तैनात सिपाही परम सिंह और सत्य देव ने सरहबरौलिया निवासी इकबाल पुत्र महमूद को पकड़ लिया था। उसके बाद दोनों सिपाही इकबाल को थाने ले गए। उसे बैरक में बंद कर दिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। काफी समय तक उसे बैरक में बंधक बनाए रखा था। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी अशोक कुमार ने मामले की जांच कराई थी। जिसमें पता चला कि दोनों सिपाही बगैर किसी बात के इकबाल को पकड़ कर ले आए और उसको पीटा। इस पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से परम सिंह और सत्य देव को सस्पेंड कर दिया है।
इस्लामनगर। अभी कुछ दिन पहले थाने में तैनात मुंशी सिपाही दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। उस वीडियो में दिखाया गया था कि मुंशी शिकायतकर्ता से रुपये ले रहा है। यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने स्वयं मामले की जांच कराई। जांच में मामला सत्य पाया गया। इस पर एसएसपी ने मुंशी दिग्विजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है।