फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार
शादी के नाम पर ठगी
विज्ञापन

करने वाले तीन बंदी
युवक को बनाया था निशाना, ठग लिए थे 45 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उघैती थाना पुलिस गुरुवार को शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इन लोगों ने एक युवक को निशाना बनाया था। उससे शादी का लालच देकर 45 हजार रुपये ठग लिए। तीन दिन तक महिला युवक के साथ रही, उसके बाद रफूचक्कर हो गई।

यह मामला उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रफतपुर बंजरा का है। ग्रामवासी प्रताप पुत्र भूरे की शादी नहीं हो रही थी। आरोप है कि प्रताप के घर पर बढ़ौली की मढैइया निवासी सुरेंद्र पुत्र जसवंत, सतीश पुत्र ओमकार निवासी हरिनगला सहसवान, राजू पुत्र महेंद्र यादव निवासी अफजलपुर थाना धनारी (संभल) और नन्हे पुत्र दरियाव निवासी रफतपुर बंजरा आए थे। उन्होंने प्रताप से शादी कराने के नाम पर 45 हजार रुपये ठग लिए। 22 जून को चारो लोग एक औरत को ले आए। बोले यही तुम्हारी पत्नी है, इसे अपने साथ रखो। महिला दो-तीन दिन युवक के साथ रही। उसके बाद चकमा देकर फरार हो गई और फिर आरोपियों के पास पहुंच गई। इसके बाद प्रताप ने अपने रुपए मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला मुरादाबाद निवासी है। पुलिस ने प्रताप के चचेरे भाई धर्मवीर की तहरीर पर सुरेंद्र, सतीश, राजू, नन्हें और उक्त महिला के खिलाफ 420, 406, 504, 506 आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ललित भाटी और उनकी टीम ने सुरेंद्र, नन्हे और महिला को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed