फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान में युवती की गोली मारकर हत्या

सहसवान में युवती की गोली मारकर हत्या

Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
सहसवान में युवती की गोली मारकर हत्या
फोटो-33
विज्ञापन

सहसवान में युवती की
गोली मारकर हत्या
बसौलिया में जमीन के विवाद में घर में घुसकर की फायरिंग
भाई ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया में जमीन के विवाद में घर में घुसकर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर उसके परिवार के पुरुषों को मारने आए थे और वह उनका शिकार हो गई। मृतका के भाई ने इस मामले में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में गोली लगने से ही मौत होना पुष्ट हुआ है।
हत्या की घटना बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौलिया में हुई। गांव निवासी मुकद्दिस पुत्र फरीद का कहना है कि वह रात में अपने परिवारीजनों के साथ घर में सो रहा था। उसकी बहन तंजीम (17) पास में चारपाई पर सो रही थी। करीब साढ़े चार बजे पांच लोग नाजायज असलहे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपी गुफरान के हाथ में तमंचा और लड्डन के हाथ में रायफल थी। आरोप है कि लड्डन ने तंजीम को गोली मार दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में हमलावर अन्य परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मुकद्दिस ने गांव के ही लड्डन पुत्र शाहिद अली, वसी अहमद पुत्र मुकर्रम, जावेद पुत्र वसी अहमद, गुफरान पुत्र अनीस, छोटे पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इसी आधार पर इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि तहरीर में हत्या के पीछे वजह का कोई उल्लेख नहीं है लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि गांव में ही स्थित एक रिहायशी जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच काभी समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि अगर हत्यारोपी रंजिशन हत्या करने की नीयत से घर में घुसे तो उन्होंने युवती के अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य को निशाना क्यों नहीं बनाया ? सवाल उठ रहा है कि हत्यारों की क्या केवल मृतका से ही रंजिश थी ? वहीं इस बारे में युवती के भाई का कहना था कि हत्यारे उन लोगों की हत्या करने आए थे और धोखे में उनकी बहन को गोली मार बैठे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली शरीर के आरपार निकलने का जिक्र है। गोली पीठ की ओर से छाती के दाहिनी साइड में नीचे की ओर लगी और दिल और फेफड़ा चीरती हुई बायीं ओर से निकल गई।
विज्ञापन

------------
झूठा फंसाने का आरोप
सहसवान। बसौलिया में हत्या की घटना के बाद आरोपी पक्ष से संबंधित चार लोगोें ने एसएसपी को पत्र भेजकर हत्या के मामलेे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इनका कहना है कि उनका मृतका के पिता फरीद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। फरीद कई बार जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट कर चुके हैं और फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि घटना की वजह और आरोपी कोई और हैं, उन्हें झूठा नामजद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed