{"_id":"59e4a6f74f1c1b59678b6347","slug":"11508157175-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में छिपा था ऑनर किलिंग का आरोपी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में छिपा था ऑनर किलिंग का आरोपी, गिरफ्तार
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर।
करीब पांच महीने पहले उरैना गांव की एक लड़की और उसके प्रेमी की परिवार वालों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना में नामजद लड़की का एक भाई पंजाब में छिपा था, जिसे सोमवार को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उरैना निवासी गोविंद और आशा एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिवार वालों ने दोनों पर बंदिश लगाने की कोशिश की तो दोनों घर से फरार हो गए। दोनों एक ही बिरादरी के होने के नाते गांव की पंचायत ने गोविंद और आशा शादी करने का फैसला सुना दिया। मगर पंचायत का फैसला लड़की वालों को मंजूर नहीं था। उन्होंने शादी करने के बहाने दिल्ली से दोनों को अपने घर बुलाया। गोविंद के फूफा रवि दोनों को लेकर लड़की के घर पहुंचे। जहां परिवार वालों ने आशा और उसके प्रेमी गोविंद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हालांकि रवि किसी तरह बच गया था। वजीरगंज पुलिस लड़की के पिता हत्यारोपी किशन लाल और एक भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि तीसरा हत्यारोपी लड़की का दूसरा भाई रामवीर फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार रात स्वॉट टीम के प्रभारी रामगोपाल शर्मा और वजीरगंज एसओ ओमकार सिंह ने पंजाब के थाना सोहाना मोहाली जाकर हत्यारोपी रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे पंजाब की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया।