फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिक्षक के घर से डेढ़ लाख का माल समेटा, एक दबोचा

शिक्षक के घर से डेढ़ लाख का माल समेटा, एक दबोचा

Sat, 18 May 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर से डेढ़ लाख का माल समेटा, एक दबोचा
उझानी (बदायूं)। शिक्षक के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों में से एक पर शुक्रवार का दिन भारी पड़ गया। चोर दो बैग में माल समेटकर निकलने ही वाले थे कि शिक्षक घर पहुंच गया। उसने एक चोर को बैग समेत दबोच लिया, जबकि दूसरा करीब एक लाख रुपये और जेवरात से भरा बैग लेकर भाग गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने पकड़े गए चोर की जमकर पिटाई की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बालाजीपुरम निवासी शिक्षक राजकुमार कश्यप शुक्रवार सुबह घर के मेनगेट पर ताला लगाकर बच्चों समेत गायत्री परिवार के यज्ञ में शामिल होने के लिए गए थे। पत्नी संगीता और बच्चों के साथ राजकुमार करीब 12 बजे लौटे तो गेट पर ताला नहीं देख किबाड़ें खटखटानी शुरू कर दीं। अंदर से दरवाजा तो खोल दिया गया, लेकिन घर के अंदर चोर ने दरवाजे के रास्ते भागने का प्रयास किया तो उसे शिक्षक ने दबोच लिया। उसका साथी बैग लेकर छत पर चढ़ गया। बाद में वह छत से कूदकर भाग गया। शिक्षक ने उसे भी पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन

शिक्षक राजकुमार ने बताया कि पकड़े चोर के पास जो बैग था, उसमें रखे चांदी के जेवरात, घड़ी, पाजेब, सोने की अंगूठी बरामद हो गईं, लेकिन दूसरा चोर जो बैग लेकर भागा है, उसमें एक लाख पांच हजार रुपये, सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र और सोने के कुंडल थे। शिक्षक समेत मोहल्ले के लोगों ने पकड़े गए चोर की पिटाई भी की। सूचना के बाद दरोगा शैलेंद्र गौड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर ने खुद को बदायूं में खेड़ा नवादा का आमिर पुत्र मुशीर बताया है। वह अपने साथी का नाम तो जानता है लेकिन पते की जानकारी होने से इंकार कर रहा है। आमिर से कोतवाली में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर से आई आवाज... कोई नहीं है, फिर आना
उझानी। शिक्षक राजकुमार कश्यप दोपहर में जब घर लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद देख खुलवाने के लिए खटखटाया तो अंदर से एक चोर ने आवाज दी कि बाहर गए हैं भइया, फिर आ जाना। इसके बाद शिक्षक का शक पुख्ता हो गया कि अंदर चोर हैं लेकिन दरवाजा खुलने पर उसने हिम्मत से काम लिया और एक चोर को दबोच लिया। दूसरा चोर छत पर चढ़कर नहीं कूदता तो वह भी हत्थे चढ़ सकता था।


आमिर के साथी ने सुबह में कर ली थी रेकी
उझानी। मकान मालिक के हाथों पकड़े गए चोर आमिर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह तो पहली बार ही उसके साथ आया था। सुबह में उसका साथी मोहल्ले में घूमता रहा था। फिर वह उसे बुलाकर उस घर की ओर ले गया जिसके अंदर घुसना था। आमिर से उसके साथी ने यह कहा था कि इसी घर में माल मिलेगा। ताला भी आमिर के साथी ने ही तोड़ा था। ताला तोड़ने के लिए लोहे की जिस रॉड का इस्तेमाल किया गया, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed