{"_id":"5c9bd2b3bdec22764d26efb3","slug":"111553715891-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और पथराव में सेवानिवृत्त लिपिक समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और पथराव में सेवानिवृत्त लिपिक समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। प्लॉट की शिकायत को लेकर किलाखेड़ा मोहल्ले में दो पक्षों के लोग कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में नगर पालिका अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त लिपिक, उनके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किलाखेड़ा निवासी मुनीशचंद्र अग्रवाल और साहूकारा मोहल्ले के सिपट्टर सिंह सोलंकी के बीच एक प्लॉट की शिकायत को लेकर पिछले दिनों कहासुनी हो गई थी। मुनीश नगर पालिका अशर्फीदेवी कॉलेज से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रात में सिपट्टर का बेटा अनिल और मुनीश आमने-सामने पड़े तो दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। दोनों के परिजन भी सड़क पर आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर पथराव कर दिया। पथराव में मुनीश (62), उनका बेटा शशांक (21) तथा दूसरे पक्ष से अनिल (27) घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब एक पक्ष के युवक खिसक गए। पुलिस ने देर रात ही मुनीश की तहरीर पर अनिल, उसके दोस्त अजय अग्रवाल और कालिया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल मुनीश ने बताया कि हमलावरों में अनिल के पास तमंचा भी था। घटना के दौरान मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मुनीश का मेडिकल भी कराया है। पुलिस ने नामजदों की गिरफ्तारी को कोशिश शुरू कर दी है।