फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाला दबोचा 21-53-03

एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाला दबोचा 21-53-03

Sun, 01 Apr 2018 01:38 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाला दबोचा 21-53-03
ATM
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला दबोचा
विज्ञापन

पंद्रह बैंकों के एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद
उसावां (बदायूं)। थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम मुखबिर की सूचना पर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले को दबोच लिया। उसके पास पंद्रह बैंकों के एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने कई कस्बों में एटीएम से चोरी करने की बात कबूली है। उसके खिलाफ उझानी व एटा में कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसओ हरिभान सिंह ने एटीएम चोर को शुक्रवार शाम गांव जसमाह तिराहे से पकड़ा। घेराबंदी के दौरान आरोपी युवक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए उसे पकड़ लिया। थाने ले जाकर उससे पूछताछ की, जहां युवक ने अपना नाम अनिल निवासी गांव अतरपुरा थाना बिसौली और हाल पता गांव सताती थाना वजीरगंज बताया। उसके पास से विभिन्न बैंकों के पंद्रह एटीएम कार्ड, एक तमंचा 315, कारतूस, एक बाइक, 38 हजार बरामद हुए। अनिल ने बताया कि उसने उसावां, उझानी, नवादा, संभल, चंदौसी, कासगंज के सोरों और एटा में एटीएम बदलकर रुपये चोरी किए हैं। उझानी और एटा में कई मुकदमे दर्ज हैं। कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी बेबी गुप्ता के एसबीआई उसावां के एटीएम से 5 मार्च को 49 हजार रुपये निकले थे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed