{"_id":"5a1831254f1c1ba7678bd8e0","slug":"111511534885-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला की हत्या कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही महिला की हत्या कर लूटपाट
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पूनम का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर इलाके के दुंदीनगला गांव स्थित फार्म हाउस में अकेली सो रही एक महिला की बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी और नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये का माल लूटकर ले गए। घटना वाली रात परिवार के सभी लोग बारात में गए थे। पति ने कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र में म्याऊं-हजरतपुर मार्ग पर दुंदीनगला गांव के पास नेत्रपाल सिंह यादव का कृषि फार्म हाउस है। वह जमीन की खरीद-फरोख्त भी करते हैं। वहीं सड़क के दूसरी ओर उनके भाई श्यामलाल का मकान है। श्यामलाल के पुत्र अतुल की गुरुवार को शादी थी। नेत्रपाल नौ साल के बेटे रीतेश और पांच वर्ष की बेटी शिवा को साथ लेकर रात नौ बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव में बारात में चले गए। घर में नेत्रपाल की 35 वर्षीय पत्नी पूनम अकेली थीं। रात में किसी वक्त घर में घुसे बदमाशों ने पूनम की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और लाखों के जेवर और नगदी लूट ले गए। शुक्रवार की सुबह पूनम जब अपने जेठ श्यामलाल के घर नहीं पहुंचीं तो वैवाहिक कार्यक्रम पूरे करने के लिए घरवालों ने तलाश किया। परिवार के बच्चे देखने के लिए घर गए तो पूनम का शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा था। घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। नेत्रपाल ने पहले तो 34 लाख नकदी, एक किलो पचास ग्राम सोना और दो किलो चांदी लूट का आरोप लगाया। दोपहर बाद थाने में दी तहरीर में एक लाख रुपये, सौ ग्राम सोना और दो किलो चांदी समेत करीब साढ़े पांच लाख की लूट का जिक्र किया। उन्होंने धंधे में रुपयों के लेनदेन की रंजिश बताते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। इनमें मुड़सेना के दिनेश और छोटे, कैमी गांव के दामोदर, हजरतपुर के परशुराम के खिलाफ लूट और पत्नी की हत्या की रिपोर्ट कराई तो हजरतपुर निवासी रमेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दिगंबर, राकेश मिश्रा और गिरीश गुप्ता समेत पांच लोगों को साजिश रचने का आरोप लगाकर नामजद कराया। घटना के बाद एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ दातागंज और एसओ हजरतपुर ने भी मौका मुआयना किया। एसपी सिटी ने कहा कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी करके हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।