फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक फरार

कार की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक फरार

Wed, 07 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक फरार
फोटो-
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक फरार
सड़क किनारे लकड़ी बीन रहा था मां के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान।
मां के साथ सड़क किनारे लकड़ी बीन रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती निवासी धर्मवीर की पत्नी सुमन बुधवार शाम करीब पांच बजे बदायूं- मेरठ हाईवे पर जियारत के पास अपने पांच वर्षीय पुत्र तरुण के साथ सड़क किनारे पड़ी लकड़ी उठा रही थी। इसी दौरान सहसवान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तरुण को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर जरीफनगर पुलिस ने कार की घेराबंदी की तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। मां के सामने बच्चे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed