फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11 dies due to fever

बदायूं में 11 और लोगों की बुखार से मौत

Mon, 03 Sep 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 03 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में फैला बुखार बेकाबू है लेकिन सीएमओ डॉ. आशाराम अवकाश पर चले गए। रविवार रात से अब तक 11 और लोगों की बुखार से मौत हो गई। अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 52 हो गई है। सैकड़ों लोग बीमार हैं। हालांकि सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टर कैंप लगाकर बुखार की दवाएं बांट रहे हैं।   
विज्ञापन

दातागंज के ग्राम भटौली में दो लोगों की मौत हो गई। तीन दिन से बीमार राजवीर (50) ने निजी अस्पताल में रविवार रात दम तोड़ दिया। इसी गांव में गुलफाम की पत्नी नाजिमा (40) की भी बुखार से मौत हो गई। कैलियाई गांव निवासी सतीश की पत्नी सोनी (28) दो दिन से बीमार थीं। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। जगत ब्लॉक के ग्राम गिधौल में शिशुुपाल (40) ने भी दम तोड़ दिया। गिधौल गांव में ही ब्रजपाल (35) की बुखार से मौत हुई है। वजीरगंज के हतरा गांव में आमिर खान (19) तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था। बुखार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम लभारी में लालमन की बेटी सुनैना (6) और रामफेरी की बेटी मुन्नी (5) को पिछले कई दिनों से बुखार था। रविवार देर रात दोनों की मौत हो गई। ककराला के 18 वर्षीय नोमान खान की  सोमवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम सिगोई में रामपाल (50) ने सोमवार दोपहर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में रविवार देर रात धर्मेंद्र कुमार (7) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed