{"_id":"5ccc8ba5bdec2207554172d7","slug":"101556908965-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार को बंधक बना लिया और उसकी बाइक लूटने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया, साथ ही मौके से बदमाशों की कार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दहेमी निवासी धीरू पटेल पुत्र रामप्रसाद गुरुवार रात बाइक पर शहर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम के निकट पीछे से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी। इससे धीरू बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसके बाद कार सवार बदमाश नीचे उतरे और घायल धीरू को रस्सी से बांधकर खेतों की ओर ले जाकर डाल दिया। बताते हैं कि बदमाश उसकी बाइक लूटने का प्रयास में थे। वह अपने प्लान में कामयाब होते उससे पहले खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर बदमाश अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने धीरू को बंधन मुक्त कराया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने मारुति वैन अपने कब्जे में ले ली है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक वैन की टक्कर लगने से घायल हुआ था। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले थे। कार को कब्जे में ले लिया गया है। अब सच्चाई क्या है, उसकी जांच कर रहे हैं।