फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुझे मर जाने दो! ...घर वाले नहीं चाहते परीक्षा दिलाना

मुझे मर जाने दो! ...घर वाले नहीं चाहते परीक्षा दिलाना

Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुझे मर जाने दो! ...घर वाले नहीं चाहते परीक्षा दिलाना
उझानी/कछला। स्नान के बहाने गंगा में कूदकर जान देने के लिए कछला घाट पर पहुंची एक छात्रा को लोगों ने बचा लिया। वह अकेली थी। उसे टीले के पास खड़ा देखकर घाट पर मौजूद लोगों में एक शख्स उसकी ओर दौड़ पड़ा। छात्रा ने हालांकि उससे छूटकर भागने का प्रयास किया। बाद में उसने रोते-रोते लोगों को बताया कि वह आत्महत्या करना चाहती है। घरवाले नहीं चाहते कि वह बीए की परीक्षा देने जाए।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर बाद का है। गंगाघाट पर करीब 22 वर्षीय एक युवती पहुंची। वह सलवार-सूट पहने थी लेकिन न तो उसके पास थैला था, न ही कोई ऐसी चीज जिसे देखकर कहा जा सके कि वह गंगा स्नान के लिए आई हो। काफी देर तक तख्त पर बैठे रहने के बाद वह अचानक ही तेजी से गंगा में आगे बढ़ते हुए टीले पर चढ़ गई। आकाश नामक युवक की नजर उस पर पड़ी तो वह युवती की ओर दौड़ पड़ा। घाट पर मौजूद लोग भी उसके पीछे चल पड़े। युवक को देख उसने जैसे ही टीले से छलांग लगाने की कोशिश की, युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया।
विज्ञापन

गंगाघाट के दुकानदारों समेत लोगों को उसने रोते-रोते बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बीए फाइनल की परीक्षा देने को उसने प्राइवेट फॉर्म भरा था लेकिन घरवाले नहीं चाहते कि घर से निकलकर परीक्षा देने जाए। घरवालों के विरोध करने की वजह तो उसने किसी को नहीं बताई लेकिन लोगों की मानें तो अगर युवक की नजर उस पर नहीं पड़ती तो युवती मौत को गले लगा चुकी होती। सूचना के बाद उसके घरवाले भी गंगाघाट पर पहुंच गए। बाद में वह उसे अपने साथ घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed