{"_id":"5c34c8fabdec2256f16c08e4","slug":"101546963194-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग विवाहिता फंदे पर लटकी
बदायूं। हजरतपुर इलाके में सोमवार रात एक विवाहिता ने बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। इसके अलावा मंगलवार शाम इस्लामनगर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। उसके परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
दातागंज। शाहजहांपुर जिले में गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी गंगाधार ने करीब छह माह पूर्व अपनी 19 वर्षीय बेटी पपीता देवी की शादी हजरतपुर के बखतपुर निवासी विपिन के साथ की थी। ससुरालियों के मुताबिक पपीता देवी काफी समय से बीमार थी। लगातार ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। इससे तंग आकर विवाहिता ने सोमवार रात घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें इसका पता चला। सूचना पर मायके वाले और थाना पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में देर शाम तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पवसरा में मंगलवार देर शाम 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता खिलवती की करीब चार साल पहले पवसरा निवासी सुरेश के साथ शादी हुई थी। उसके भाई अमरपाल का आरोप है कि बहन के ससुराल वाले खिलवती को शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरपाल ने बहन के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।