{"_id":"5c0fbbb2bdec22418d762366","slug":"101544534962-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय सावल गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय सावल गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
सराय सावल गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सावल में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
करीब 22 वर्षीय कोमल पुत्री हरिकिशन की शादी करीब दो साल पहले उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम सराय सावल निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। कोमल का मायका संभल जिले में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्धनगर खंडुआ में है। सोमवार रात कोमल की ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोमल के ससुरालियों पर दहेज मांगने और हत्या का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर थाना पुलिस और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज में बाइक और नकदी मांग रहे थे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने कोमल की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर एक छोटी रस्सी का टुकड़ा मिला और पंखे में कपड़ा बंधा हुआ था। उन्होंने पति, सास गुरूमा, जेठ संजय, सुशील और मामा राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, दोपहर बाद कराए गए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।