फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी पुलिस ने महिला प्रधान और उनके पति को पीटा

उझानी पुलिस ने महिला प्रधान और उनके पति को पीटा

Wed, 08 Aug 2018 02:39 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
उझानी पुलिस ने महिला प्रधान और उनके पति को पीटा
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में दलित महिला प्रधान को गांव में सरकारी जमीन पर गड्ढे पाटना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस और लेखपाल पर महिला प्रधान और उनके पति से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से प्रधान पति समेत चार लोगों पर मारपीट की एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरी के नगला का है। यहां की महिला प्रधान विद्या भारती ने डीएम के आदेश पर सरकारी जमीन में हो चुके गड्ढों पर मिट्टी डलवाई थी। प्रधान पति का आरोप है कि उनके गांव के भगवानदास अपने खेत में निर्माण करा रहे थे। उनका खेत सड़क से हटकर कुछ दूरी पर है। वह एक भाजपा नेता की मदद से खाद के गड्ढे पाटकर अपने लिए रास्ता बनाना चाहते हैं। आरोप है कि शनिवार दोपहर एक दरोगा और लेखपाल उनके गांव पहुंचे। उन्होंने गड्ढों में मिट्टी डालने का विरोध किया। पुलिस की इस करतूत का उन्होंने वीडियो बनाना चाहा तो पुलिस ने प्रधान पति का मोबाइल ही छीन लिया। साथ ही उनके साथ मारपीट की, जिससे प्रधान विद्या भारती, उनके पति सूर्यप्रकाश और 14 वर्षीय बेटी मानसी के चोटें आई हैं। तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गयौ। इधर, पुलिस ने भगवानदास की पत्नी मुन्नी की ओर से सूर्यप्रकाश, भाई गौरव, वीटू और पिता जागन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस गांव गई थी, लेकिन मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed