फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्टेट बैंक के पास महिला से 22 हजार लूटे

स्टेट बैंक के पास महिला से 22 हजार लूटे

Thu, 26 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक के पास महिला से 22 हजार लूटे
नन्ही बेगम। - फोटो : अमर उजाला
बिल्सी। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट एक महिला से 22 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद सनसनी फैल गई। महिला ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा निवासी शरीफ अहमद की पत्नी नन्ही बेगम अपने पुत्र अमन के साथ नगर की भारतीय स्टेट बैंक गईं और वहां दोपहर करीब डेढ़ बजे 22 हजार रुपये निकाल कर बैंग में रख लिए। बाद में बाजार होते हुए जब वह गांव को लौट रही थी। तभी थोड़ी दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बैग लूट लिया। महिला ने आनन-फानन में पास में ही खड़ी यूपी 100 को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस बदमाशों का पीछा कर पाती तब तक वह मोहल्ला संख्या पांच की ओर फरार हो चुके थे। पीड़ित महिला ने इसकी मौखिक सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी। नगर में दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट की घटना से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed