{"_id":"59d5b60a4f1c1bb7538b5b95","slug":"101507177994-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के निर्देश पर चौथे दिन दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी के निर्देश पर चौथे दिन दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। बिसौली से आ रहे ट्रैक्टर स्वामी को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उसे बांध कर खेत में डाल दिया और ट्रैक्टर लूटकर ले गए। इसकी तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, गुरुवार को चार दिन बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट कर ली है।
गुन्नौर थाने के गांव लेहरा जुखेरा गांव निवासी महेश का कहना है कि बिसौली से अपने ट्रैक्टर की सर्विस कराकर शनिवार को लौट रहे थे। तभी बिसौली थाना क्षेत्र के मौसमपुर चौराहे पर बदमाशों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक लगा दी और तमंचा दिखाकर पीड़ित को ट्रैक्टर से उतार लिया। पीड़ित को बाजरे के खेत में बांध कर डाल दिया। वहीं बदमाश चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित किसी प्रकार वहां से छूटकर परिवार वालों के साथ थाने पहुंचा। इसके बाद ट्रैक्टर लूट की तहरीर दी, लेकिन तीन बाद तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं की। वहीं मंगलवार को थाना पुलिस ने ट्रैक्टर लूट तहरीर को बदलवाने के साथ चोरी में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। तब गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बावजूद थाना पुलिस ने चौथे दिन लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की।