फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक लूट की झूठी तहरीर देने वाले को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा

बाइक लूट की झूठी तहरीर देने वाले को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा

Sun, 17 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूट की झूठी तहरीर देने वाले को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा
बिसौली। जुए में रकम हारकर बाइक गिरवी रखने के बाद लूट की झूठी कहानी रचने वाले को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है। सूचना मिलने पर बाइक को गिरवी रखने वालों ने कोतवाली पहुंचकर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम बेहटा गुसांई निवासी नितिन पुरी ने कोतवाली आकर सूचना दी कि उसकी बाइक और 60 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। कोतवाली पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। इस मामले में सीओ ने कोतवाल राजेश कश्यप ने जानकारी ली, तो मामला संदिग्ध बताया गया, क्योंकि इस घटना को सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पढ़ते ही उघैती थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सीताराम और लालाराम ने बाइक के साथ कोतवाली पहुंच कर पूरी कहानी का खुलासा किया। उनके अनुसार 10 सितंबर को नितिन पुरी जुए में 10 हजार की रकम हार गया। उसने सीताराम से 15000 रुपये उधार लिए। इसके बाद 14 सितंबर को एक दावत में नितिन दोबारा गांव राजपुर गया। जहां उसने लालाराम से पांच हजार रुपये उधार लेकर दोबारा से जुआ खेला और यह रकम भी हार गया। उसने इस रकम के बदले अपनी पैशन प्रो मोटर साइकिल गिरवी रख दी। चूंकि मोटरसाइकिल पत्नी के नाम थी, इसलिए पत्नी से मामला छिपाने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। पुलिस के बुलाने पर नितिन कोतवाली पहुंचा और सीताराम और लालाराम को देखते ही पूरी कहानी उगल दी। कोतवाल राजेश कश्यप ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed