फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   राजबरोलिया में बदमाशों ने शराब का ठेका लूटा

राजबरोलिया में बदमाशों ने शराब का ठेका लूटा

Wed, 06 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
राजबरोलिया में बदमाशों ने शराब का ठेका लूटा
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव राजबरोलिया में सोमवार रात कुछ सशस्त्र बदमाशों ने दो सेल्समैन को बंधक बनाकर 18 हजार रुपये की नकदी समेत सवा लाख रुपये की अंग्रेजी और देशी शराब लूट ली और फरार हो गए। इस घटना की रिपोर्ट मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकान गांव राजबरोलिया में है। जहां सोमवार की रात कुछ सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश सेल्समैन मेंहदी हसन और शिवकुमार को बंधक बनाकर दुकान में रखी करीब 18 हजार रुपये की नकदी और 1310 देशी क्वार्टर, अंग्रेजी शराब की 24 बोतल, 168 हाफ और 412 क्वार्टर लूट कर ले गए। एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed