फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं डिपो की बस ने बाइक रौंदी, एक की मौत, एक घायल

बदायूं डिपो की बस ने बाइक रौंदी, एक की मौत, एक घायल

Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बदायूं डिपो की बस ने बाइक रौंदी, एक की मौत, एक घायल
कादरचौक।
विज्ञापन

बदायूं-गंडुंडवारा रोड पर कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दी नगला के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम रखा। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कादरचौक थाने के गांव बमनौसी निवासी 33 वर्षीय मटरू लाल उर्फ ब्रजनेश पुत्र ओमकार की ततारपुर गांव में ससुराल है। रविवार को वह अपनी ससुराल गया था। दोपहर यहां से गांव लौट रहा था। ब्रजनेश की बाइक पर मामूरगंज के 55 वर्षीय प्रेम चंद्र कश्यप पुत्र बंशीलाल भी सवार हो गए। इनकी बाइक कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दी नगला पहुंची तभी बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में ब्रजनेश की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमचंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस 108 और यूपी 100 को फोन किया गया। किसी के मौके पर न पहुंचने से गुस्साए गांव के लोगों ने रोड जाम कर दी। बाद में पहुंची कादरचौक पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। घायल प्रेमचंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed