फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अनुदेशक के घर से नकदी समेत तीन लाख के गहने चोरी

अनुदेशक के घर से नकदी समेत तीन लाख के गहने चोरी

Sun, 02 Jul 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
अनुदेशक के घर से नकदी समेत तीन लाख के गहने चोरी
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

ससुराल से पत्नी और बच्चों को बुलाने गए अनुदेशक का घर चोरों ने खंगाल लिया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी सोने की चेन, झुमकी और चूड़ियों समेत नकदी साफ कर दी। सोमवार सुबह अनुदेशक परिवार के साथ घर पहुंचा तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। यहां से चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

चोरी की घटना नगर के मोहल्ला गौतमपुरी की है। कादरचौक क्षेत्र के गांव खिरिया वाकरपुर के स्कूल में अनुदेशक सोनू वालिया दो दिन पहले घर में ताला डालकर पत्नी को मायके से बुलाने गया था। रविवार सुबह वह लौटा तो घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। देखने पर पता लगा कि अलमारी से कीमती गहने और नकदी गायब है। रसोई गैस के दो सिलेंडर, चूल्हा और एलईडी भी चोर ले गए। सोनू की मानें तो चोर 26 हजार रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर एसआई संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गृहस्वामी से घटना के बारे में जानकारी करने के बाद पड़ोस के लोगों से भी बात की। सोनू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। बता दें कि नगर में पिछले दो-तीन महीने से चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। चोरों के शिकार बने नागरिकों में भाजपा नेता अमित प्रताप सिंह और हजरतगंज के प्रदीप ठाकुर के अलावा सैनिक प्रमोद सिंह शाक्य भी शामिल हैं। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का वर्कआउट नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed