फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10 more dies due to fever

बदायूं में बुखार से आंगनबाड़ी वर्कर समेत दस और की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 05 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 69 हो गई है।       
विज्ञापन

जगत ब्लॉक के ग्राम सरौरा निवासी कुंवरपाल की बेटी संगीता (5) की बुधवार सुबह बुखार से मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में भर्ती थी। ग्राम खुनक निवासी माया देवी (50) ने भी दम तोड़ दिया। गुलड़िया के फरीदापुर गांव में दान सिंह की बेटी सोनी (5) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। ग्राम मियांगंज में सौरभ मौर्य (10) ने भी दम तोड़ दिया। सालारपुर ब्लॉक के ग्राम मोहम्मदपुर की गर्भवती आंगनबाड़ी वर्कर रचना देवी को बरेली ले जाया गया था जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

ग्राम डहरपुर निवासी शिवराज शाक्य की बेटी सरोजा देवी (21) और इसी गांव के जाहिद (30) ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। पड़ोस के गांव कुडरा निवासी फकरे अहमद के बेटे परवेज (15) की मंगलवार देर रात बुखार से मौत हो गई। आसफपुर ब्लॉक के ग्राम गहोरा निवासी मोहनलाल (50) और संजू (10) ने भी बुखार के चलते बुधवार शाम दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed