फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1.5 lakhs of stealing from a soldier's house in Uzhani

उझानी में सैनिक के घर से डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो             उझानी (बदायूं)। 
अमर उजाला ब्यूरो             उझानी (बदायूं)।  Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakhs of stealing from a soldier's house in Uzhani
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कुआडांडा में मंगलवार रात हुई घटना, खेत में मिले गहनों के खाली डिब्बे            
विज्ञापन


बेखौफ चोर मंगलवार रात एक सैनिक के घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। कमरे बंद करके अलमारियों और संदूक से गहनों और गुल्लक पर हाथ साफ कर दिया। नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के गहनों की चोरी की जानकारी देते हुए सैनिक के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
चोरी की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा में सैनिक प्रमोद कुमार शाक्य के घर हुई। चंडीगढ़ में तैनात प्रमोद के परिवार वाले घर पर मौजूद थे लेकिन चोरी के वक्त उन्हें भनक तक नहीं लग पाई। तड़के करीब चार बजे प्रमोद की मां माया देवी जागीं तो उन्हें संदूक और अलमारी खुली मिली। उन्होंने घरवालों को भी उठा दिया। प्रमोद के पिता हरद्वारी लाल ने बताया कि चोरी में सोने की दो चेन, आठ अंगूठियां, झुमकी, कुंडल, टीका, चांदी के जेवरात में तीन जोड़ी पायजेब के अलावा गुल्लक चोरी हुई है। गुल्लक में करीब 50 हजार रुपये थे। सुबह आसपास के लोगों की चोरी की भनक लगी तो भी लोग सैनिक के घर पर इकट्ठे हो गए।            
विज्ञापन

गृहस्वामी हरद्वारी ने बताया कि चोरी में सर्वाधिक नुकसान बेटे प्रमोद को हुआ है। ज्यादातर जेवरात प्रमोद की पत्नी के थे। ग्रामीणों के साथ घरवालों ने खोजबीन की तो गांव से बाहर खेत में मकान के बैनामा के कागज और जेवरात के खाली डिब्बे पड़े मिले। हरद्वारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी अवगत करा दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात भी की लेकिन चोरों को सुराग नहीं लग पाया। बता दें कि चोरों ने पिछले महीना हजरतगंज गांव के भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के घर से करीब 12 लाख रुपये का माल चुरा लिया था। पुलिस अब तक उसका भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed