फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime news in district.

Budaun News: रजिस्ट्रार समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बदायूं। रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु समेत तीन लोगों पर बिसौली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। आरोप है कि रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली से मिल करके आपराधिक षडयंत्र कर मुन्नीदेवी और उसके पति गोपाल ने मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से 17 अक्तूबर 2023 में तैयार कराया था। लीलावती का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर असल के रूप में प्रयोग करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


न्यायालय सीजेएम के निर्देश पर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी बीरवाला ने बिसौली कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सगी ननद लीलावती की शादी मोहम्मदपुर मई निवासी नरेश चंद्र मिश्रा के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी जमीन जो कि गांव परौली में थी, उसकी वसीयत आठ जुलाई 1986 को मेरे नाम की थी। वसीयत के आधार पर उसका नाम जमीन के अभिलेखों में दर्ज हो गया था। मुन्नी देवी पत्नी गोपाल ने एक अपंजीकृत वसीयत आठ अगस्त 1986 के आधार पर मृतका लीलावती की वही जमीन को अपने नाम कराने के लिए चकबंदी विभाग बिसौली में दावा प्रस्तुत किया। मुन्नी देवी तथा उसके पति गोपाल ने मई के प्रधान त्रिवेनी सहाय के हस्ताक्षर तथा मुहर से जारी मुत्यु व प्रमाण पत्रावली में दाखिल किया जिसमें मृतका लीलावती की मृत्यु नौ अगस्त 1986 दर्शाया गया था।
विज्ञापन

प्रधान त्रिवेनी सहाय से जानकारी ली तो उन्होंने लीलावती का मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी बताया। 17-10-2023 को ऑनलाइन रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ने जारी किया जिसे पत्रावली में शामिल किया। लीलावती के मृत्यु प्रमाणपत्र की जानकारी होने पर उसने ऑनलाइन सिस्टम से मृत्यु प्रमाणपत्र निकाल लिया। इसकी शिकायत की और फिर से ऑनलाइन मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रति निकलवानी चाही तो कंप्यूटर ऑनलाइन सिस्टम से मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन नहीं निकला। ऑनलाइन सिस्टम से हटा दिया गया जिससे साफ हो गया कि रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली से साज करके आपराधिक षड्यंत्र कर मुन्नीदेवी और उसके पति गोपाल ने मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से जारी कराया है। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर असल के रूप में प्रयोग करने का प्रयास किया है। धोखाधड़ी की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने को बिसौली कोतवाली में शिकायती पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु स्वास्थ्य केंद्र बिसौली, मुन्नी देवी और उसके पति गोपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed