फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime news in district.

Budaun News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगे 30 लाख रुपये

Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बदायूं। सात साल से बुजुर्ग के रुपये दोगुने करने का लालच देकर एक युवक ने 30 लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग को जब आभास हुआ कि युवक ठगी कर रहा है तो उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। परेशान बुजुर्ग एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंचे तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान के रहने वाले सूर्य प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 80 वर्ष के बुजुर्ग हैं। पिछले करीब सात सालों से कुछ शरारती व्यक्तियों के भयादोहन के शिकार होते आ रहे हैं। वर्ष 2017 में उसके घर में मोहम्मद हसीन नाम का व्यक्ति उनसे मिलने आया। झूठा प्रलोभन देकर उससे एक लाख रुपये लेकर कुछ ही समय में पैसे बढ़ाकर देने का वायदा कर चला गया। उसके बाद से लगातार उसको प्रताड़ित और परेशान करते हुए मोहम्मद हसीन ने वर्ष 2017 से जुलाई 2021 तक अपने खाते में 30 लाख रुपये जमा करा लिए। भरोसा दिलाया कि 2022 तक रुपये दोगुने करके दे दूंगा। उसने समय पर भी रुपये नहीं दिए। रुपये मांगे तो कहा कि आपका बढ़ा हुआ पैसा सचिन यादव देंगे। अपने पैसे मांगने पर दोनों ही लोगों ने उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed