{"_id":"68c47a9fba6b819b460b25b4","slug":"crime-news-in-district-badaun-news-c-123-1-bdn1010-146876-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चिकित्सक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चिकित्सक को पीटकर किया घायल
Sat, 13 Sep 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। थाना क्षेत्र में एक निजी चिकित्सक को कार सवार दो लोग अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कह कर बुला ले गए। नदी पुल के पास अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपियों ने चिकित्सक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद संभल की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी हरपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनका बेटा हरवेश सहसवान में मंडी समिति की पीछे क्लीनिक चलाता है। शुक्रवार भोर में सुबह करीब साढ़े चार बजे कार सवार दो युवक क्लीनिक पर आए और कहा कि उनके पिता की तबीयत खराब है। अकबराबाद मोहल्ले में चलना है। हरवेश अपना बैग लेकर कार में बैठ गए। मोहल्ले में जाने की बजाए युवक उन्हें महावा नदी की ओर ले गए।
हरवेश ने इस बारे में कहा तो युवकों ने कार रोक दी। इसी दौरान चार लोग और कार में बैठ गए। सभी लोग हरवेश को नदी के पुल के पार ले गए। यहां आरोपियों ने उन्हें कार से उतार कर डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगाते युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग हो गए। मारपीट के दौरान चिकित्सक का आईफोन भी वहीं गिर गया जिसे आरोपी उठा ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के पिता के शिकायती पत्र के आधार पर सद्दाम निवासी भवानीपुर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।