{"_id":"5ffa1b468ebc3e31b538344d","slug":"crime-murder-badaun-news-bly433108124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी की सिर पर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी की सिर पर गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल में घर में सो रहे खाद व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले जागे, लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। परिवार वाले घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने किसी रंजिश से भी इनकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
व्यापारी दीनदयाल (45) पुत्र होरीलाल की गांव में घर से कुछ दूरी पर खाद बीज की दुकान है। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात दीनदयाल अपने घर में ही सो रहे थे। नजदीक में उनकी पत्नी पूजा, साली और उनका आठ वर्षीय बेटा राजू, चार वर्षीय बेटा मोहित सो रहा था। 24 दिसंबर को उनकी पत्नी का रिसौली का ऑपरेशन हुआ था इसलिए बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने साली को बुला लिया था। उनके भतीजे विजेंद्र ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे घर में कोई व्यक्ति घुसा था। उसने चारपाई पर सो रहे दीनदयाल के सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले जागे, लेकिन तब तक हत्यारा फरार हो गया। परिवार के लोगों में चीख पुकार सुनकर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। इसके बाद परिवार वाले दीनदयाल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दीनदयाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है। परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गोली किसने मारी थी। इसका पता लगाया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी।