{"_id":"5eb59ac38ebc3e907b73e73d","slug":"crime-murder-badaun-news-bly405236653","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कस्बे में एक शराबी ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला। आरोपी गुरुवार शाम शराब पीकर घर लौटा था। दरवाजे पर चढ़ाते समय बाइक गिर जाने पर पड़ोसी से विवाद हो गया था। पड़ोसी के गालियां देने पर गुस्से में आए आरोपी ने अपनी बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया।
यह वारदात गुरुवार शाम पांच बजे की है। बिसौली कस्बे को वार्ड नंबर 13 काशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी सेठपाल खेती करता है। उसके दो बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटा शोभित है और डेढ़ साल की बेटी दिव्या थी। बताते हैं कि गुरुवार शाम आरोपी सेठपाल शराब पीकर घर लौटा। तभी वह अपनी बाइक घर में खड़ी करने को दरवाजे पर चढ़ा रहा था। सेठपाल के नशे में होने की वजह से दरवाजे पर चढ़ाते समय बाइक गिर गई। बाइक गिरी देखकर पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़ा। तभी दोनों के बीच शराब पीने को लेकर बहस हो गई, जिससे गाली गलौज होने ली। पड़ोसी ने ईंट उठाकर आरोपी के मार दी, जिससे उसके खून बहने लगा। तभी आरोपी सेठपाल ने गुस्से में आकर अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्या को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसमें गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई। बच्ची का बेहोश देखकर परिवार वाले घबरा गए। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे दिव्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मां छाया ने पति सेठपाल के खिलाफ तहरीर दी है। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन आरोपी को हिरासत में ले लिया।