फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,kissan Aatmdah Prakran

किसान के आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की भी एफआईआर

Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime,kissan Aatmdah Prakran
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने किसान की मौत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि जब किसान और उसका परिवार बदायूं आ रहा था, तब उन्हें हड़काया गया। उनसे कहा गया कि उनका क्या कर लिया, वह जहां चाहें जाएं उनका कुछ नहीं कर सकते। जब कुछ नहीं कर पाओ तो मर जाना।
विज्ञापन

यह मामला अमरजीत ने दर्ज कराया है। अमरजीत के मुताबिक आरोपी रामऔतार, रामेश्वर, ओमेंद्र, रामेंद्र, श्रीराम, विवेक, ओमवीर और देवेंद्र आदि ने उसके गेहूं जला दिए थे। उनकी मजाक बनाई गई। जब विरोध किया तो उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। उन्हें धमकी दी जा रही थी। उन्हें मरने के लिए उकसाया जा रहा था। इससे किशनपाल बेहद परेशान थे। उन्होंने क्षुब्ध होकर एसएसपी कार्यालय में आत्महत्या कर ली। इस पर अमरजीत ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
कछला तक पहुंचा आरोपी रामऔतार
बृहस्पतिवार को जिस दौरान किसान का शव गांव में रखा था। उस दौरान पुलिस आरोपी रामऔतार का पीछा कर रही थी। रामऔतार कछला में एक व्यक्ति के घर पहुंचा। केवल चाय पीकर लौट गया। उसके बाद आरोपी कहां चला गया। पुलिस उसका पता करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसान बरेली में भर्ती था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। उसको आत्महत्या को उकसाने के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी रह गया है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी विवेचना शुरू कर दी गई है। उसमें जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed