{"_id":"61994ce84b235f205d38fac5","slug":"crime-cbi-badaun-news-bly4667872161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता दंपती हत्याकांड : सीबीआई ने योगेश को माना सह आरोपी, आज जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता दंपती हत्याकांड : सीबीआई ने योगेश को माना सह आरोपी, आज जाएगा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कटरा ब्राहमपुर के गुप्ता दंपती हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक इसकी जांच कर रही सीबीआई ने मुख्य आरोपी मृतक उदय प्रकाश वर्मा और सह आरोपी उसके भाई योगेश वर्मा को मान लिया है। इससे सीबीआई ने योगेश के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सीबीआई योगेश को न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेजेगी।
करीब पांच साल से जांच कर रही सीबीआई ने गुप्ता दंपती हत्याकांड का लगभग खुलासा कर दिया है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी उदय प्रकाश वर्मा को ही माना है। उदय प्रकाश वर्मा करीब तीन साल पहले अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे चुका है। सीबीआई का दावा है कि गुप्ता दंपती के घर से मिले ब्लड और उदय के ब्लड से मिलान हुआ था। इसके अलावा पिछले चार दिन से सीबीआई उदय के भाई योगेश वर्मा, उदय की पत्नी, उदय के सबसे छोटे भाई मुकेश वर्मा और एक सराफ समेत करीब सात लोगों से लखनऊ बुलाकर पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि इनमें ज्यादा लोगों के बयान उदय और योगेश के खिलाफ ही आए हैं। इसके अलावा इनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं। साल 2015 में योगेश के खाते में रुपयों का लेन-देन हुआ था। उससे इसकी जानकारी मांगी गई थी लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। उसके रिश्तेदारों तक ने कहा कि योगेश ने ही उन्हें रुपए दिए थे जिन्हें बाद में उन्होंने उसके खाते में ट्रांसफर कराया था। इससे सीबीआई ने उदय को मुख्य और योगेश को सह आरोपी मान लिया है। चूंकि उदय की मौत हो चुकी है। इससे योगेश के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। रविवार को सीबीआई योगेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी।