फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The son and daughter-in-law had got the teacher killed by hired shooters in badaun

Murder: भाड़े के शूटरों से बेटा-बहू ने कराई थी शिक्षक की हत्या, पूजा के साथ जेल गई दो साल की बेटी

Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम अमरौली-सैदपुर के बीच अमरौली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी समय से छोटे बेटे पर हत्या कराने का शक था लेकिन पुलिस इसके सुबूत खंगाल रही थी।

विज्ञापन
The son and daughter-in-law had got the teacher killed by hired shooters in badaun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या उनके छोटे बेटे और बहू ने कराई थी। शिक्षक अपने बड़े बेटे पर रुपये खर्च करते थे और पेंशन के रुपये भी देते थे। इससे छोटा बेटा और उसकी पत्नी चिढ़ते थे। दोनों ने बरेली से भाड़े के शूटर बुलाकर उनकी हत्या करवा दी। पुलिस ने बेटा, बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम अमरौली-सैदपुर के बीच अमरौली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी समय से छोटे बेटे पर हत्या कराने का शक था लेकिन पुलिस इसके सुबूत खंगाल रही थी। सैदपुर समेत आसपास इलाके के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन


उनके जरिये हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाशों की पहचान हुई। बाइक नंबर के आधार पर पता चला कि हत्यारे बरेली के हैं। टीम लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक विहार संजय नगर निवासी आर्यन उर्फ कुनाल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह जाटव और दूसरे ने बरेली में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बांसमंडी निवासी अरुण पुत्र वेदप्रकाश बताया। उन्होंने कहा कि बरेली के सुभाष नगर निवासी मोहल्ला करेंगी निवासी राहुल पुत्र सतीश सिंह ने उन्हें सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यपाल सिंह की हत्या कराने की दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा, सीओ बिसौली पवन कुमार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र कुमार मौजूद रहे। एसएसपी ने टीम को पंद्रह हजार रुपये का इनाम दिया है।

हत्यारोपियों से तमंचा बरामद, खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का इनाम
आरोपी राहुल सेवानिवृत्त शिक्षक के छोटे बेटे विपिन प्रताप सिंह की पत्नी पूजा का सगा फुफेरा भाई है। इस पर पुलिस ने विपिन, उसकी पत्नी पूजा और राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के बेटा, बहू ने पूछताछ में बताया कि सत्यपाल सिंह अपने बड़े बेटे हरीश प्रताप सिंह को पेंशन के रुपये देते थे।

उस पर और भी खर्च करते थे। उन्होंने हरीश के बेटे के जन्मदिन पर काफी रुपये खर्च किए। एक मकान भी उसके नाम करने वाले थे। उन्हें रुपये नहीं दे रहे थे। इससे उन्होंने सत्यपाल सिंह की हत्या करा दी। हत्यारोपियों से एक तमंचा और अपाचे बाइक बरामद हुई है।

बहू ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश
सत्यपाल की छोटी बहू पूजा ने बरेली निवासी अपने फुफेरे के साथ मिलकर ने हत्या की साजिश रची थी। उसी की सूचना पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यपाल सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हरीश और छोटा विपिन है। सत्यपाल सिंह वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद विपिन के साथ रह रहे थे।

उन्होंने विपिन को भैंस खरीद कर दूध का व्यवसाय शुरू कराया था। उसे एक ट्रैक्टर, एक कार और चंदौसी में एक प्लाट खरीदकर दिया था लेकिन छह माह पहले सत्यपाल सिंह पूजा का खराब व्यवहार देखकर बड़े बेटे के साथ रहने लगे। उन्होंने हरीश को पैसा देना शुरू किया।

चंदौसी का मकान हरीश के नाम करने का विचार बनाया तो पूजा ने अपने फुफेरे भाई राहुल के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। हत्या वाले दिन उसी ने सत्यपाल सिंह के बाजार जाने की जानकारी बदमाशों को दी थी। विपिन सैदपुर आकर खड़ा हो गया था।

पूजा के साथ जेल गई दो साल की बेटी
विपिन के पांच बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी दो साल की है। पूजा गिरफ्तारी के दौरान अपनी दो साल की बेटी को साथ लेकर आई थी जबकि उसकी चार बेटियां घर रह गईं। उनकी देखभाल हरीश व उसके रिश्तेदार करेंगे। पूजा के साथ उसकी बेटी भी जेल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed